28/07/2020

आज आॅफिस में लाइट बार-बार आ जा रही थी दो दोस्तो ने शर्त लगायी कि आधे मिनट मंे लाइट आयेगी या नही भाग्यवश लाइट आ गयी और वे दौने शर्त पर लगी धनराशि के आदान-प्रदान पर नोकझोक करने लगे  लाईट के आने जाने के समय के पैर्टन मंे समानता नही थी मैने उन्हे अनिश्चितता से भरी चीजो पर शर्त लगाने को मना किया वे वोले इसमें क्या गणित है ये तो मुझे सहसा एक कहानी याद आ गयी जिसमें एक राजा के दरबार में एक साधारण सा व्यक्ति पहुचा उससे राजा ने पूछा कहो क्या चाहते हो उसने कहा मेैं एक साधारण सा आदमी हॅू मेरी आवश्यकता भी साधारण सी  है पर मै जो मागूगां वो आप दे नही पायेगे राजा को यह बात चुभ गयी वोला जो मांगना है मांग लो हीरे-जवाहरात मोती माणिक्य और आधा राज्य तक मै दे सकता हॅू वो वोला महाराज मेरी मांग तो बहुत ही छोटी है क्या आप पूरी कर पायेगे राजा बोला मै वचन दे चुका हॅू  बोलो तुम्हारी वो छोटी सी मांग क्या है उस व्यक्ति ने कहा महाराज आप शतरंज तो खेलते होगे राजा ने कहा हाॅ तो महाराज मुझे बस इतना चाहिये कि शतरंज मंे 64 खाने होते है उसके एक खाने में एक चावल का दाना उसके दूसरे खाने में दुगने दो चावल के दाने तीसरे खाने में उसके दुगने 4 चावल के दाने ऐसे कर कर 64 खाने भर कर चावल दे दीजिये राजा ने कोषाध्यक्ष के पास उस व्यक्ति को भेज दिया आनाज के दानो के गिनने का क्रम चालू हुआ पास के मैदान मंे उस व्यक्ति को देने के लिये चावल के दानो का ढेर लगा दिया गया भण्डार का सारा चावल खत्म हो गया दूसरे और अन्य भंडार भी खाली हो गये कोषाध्यक्ष उसे लेकर राजा के पास गया और बोला महाराज राज्य के समस्त चावल के भण्डार खत्म हो गये है लेकिन शर्त पूरी नही हो पा रही है राजा ने पूछा कैसे तो कोषध्यक्ष ने गणना करनी शुरू की 18446744073709551616 चावल के दाने इतने दाने तो उसके राज्य क्या आस-पास  के राज्य को मिला कर भी नही होगे राजा ने उस व्यक्ति के पैर पकड लिये और उसे आधा राज्य दे दिया । और हाॅ मै कभी भी शर्त लगाने को नही कहूॅगू पर यह अवश्य कहॅूगा कि प्रकृति में लयात्मक पैर्टन होते है तथा प्रायिकता होती है इसे हम ऐसे समझ सकते है कि एक सिक्के को 100 बार उछालने में 50बार हैड आता है और 50 बार टेल आता है अब आप यह शर्त किसी से मत लगा लेना कि मै 100 बार सिक्क उछलूगंा कितनी बार हैड और टेल आयेगा। शर्त जीतने के बाद जो मिले गुरूजी को जरूर दक्षिणा दे देना....................हा हां हां

Comments

Popular posts from this blog