20/08/2020
आज कार से जा रहा था तो एक ट्रक सडक के किनारे गडडे में गिरा पडा था मानो कह रहा हो कि अगर ये गडडा नही होता तो मै दौड रहा होता।इसके बाद टोल प्लाजा आ गया जिसका निर्माण हो रहा था मैने सोचा कि अगर टोल बसूलेगे तो जिस गडडे में गाडी का टायर आया होगा उतने पैसे माइनस हो जायेगे बेचारे टोल टैक्स वाले क्या खायेगे मुझे उपभोक्ता के अधिकार याद आ गये इन सडको के लिये हम इनकम टैक्स देते है जी0एस0टी कटाते है मुझे सहसा गडडो पर कहानी याद आ गयी जिसमें गडडो पर राजनीति होती है गडडे को देखने का हरेक का अपना नजरिया है टैक्सी ड्राइवर उसे अपने लाभ पर पडा डाका दिखता है जो उसके टायरो को गंजा और एलाइनमेन्ट को खराब कर देता हैं एक इंजीनियर कहता है कि इस गडडे को और चैडा होने दो मरम्मत में अधिक एरिया आयेगा और अधिक बिल बनेगा और अगले साल के लिये अधिक बजट का जुगाड एक जनप्रतिनिधि अगर वो सत्ता पक्ष में है तो कहेगा अगले साल के बजट में जरूर इसे ठीक करा दूगा। विपक्ष बाला इसे आज ही भुना लेना चाहता है वो कहता है इस गडडे के घेरे में जे0ई0 का नाम लिख देना चाहिये जानवर उसे पानी के स्त्रोत के रूप में पहचानते है और कहते हे कि वादशाह सलामत रहे ऐसे गडडे हजार ।गडडा मुक्त सडक हमारे यहाॅ एक सपना है और ये भारत में रहने का एहसास भी कराती है वरना विदेश मे ंतो सडक पर थूकने पर जुर्माना हो जाता है यहाॅ तो अगर किसी को सीवर की लाइन विछानी हो तो रात ही रात में सडक का काम हो जाता है और एक नये गडडे का अवांछित जन्म हो जाता है और वो कई साल तक हैप्पी वर्थ डे मानाता है गडडो की महिमा अपरम्पार है सडक के किस भाग में ये अनायास ही उभर आते है और मजा तो तब आता है जब सडको के मुहॅ पर मखमल का पैबन्द लगाया जाता है जो दूसरे ही दिन ही खुमारी की तरह उतर जाता है और प्रतीक्षा होती है अगले पैसा हडपू बजट की कभी-कभी वी0वी0आई0पी0 की गाडी जब गडडे में जाती है और वो विदेशी मैम के साथ वैठा होता है तो कहता है मैम दिस इज इंडिया मैम कहती है हमारे देश मे तो 100 साल तक सडक का ठेका होता है अगर सडक उससे पहले टूटी तो पैसे ज्वत और कई गुना जुर्माना देना होता है। नेता कहता है मैम ये तो मेरी आर0डी है जो हर साल मेंरा बैक बैलेस भरती है न जाने वो वरसात कब आयेगी जब सडके मुस्करा कर कहेगी आने दो पानी को मै गडडामुक्त सडक हूॅ।

Comments
Post a Comment