सेठ रामदास ने मारबल नाम का कुत्ता लेब्रा पाला नजर बचा कर मारबल धर से बाहर चला गया। सेठ का पूरा परिवार परेशान हो गया। घर के सारे सदस्यो और नौकर चाकरो का उसे ढूढने में लगा दिया। हर दिशा में हरेक नौकर भेेज दिये गये पर मारबल न मिला। सेठ जी प्रिंटर के पास उसका फोटो लेकर गये और इश्तहार में लिखवाया मारबल नाम का कुत्ता गायब है ढूढ कर लाने बाले को 5000हजार नकद ईनाम दिया जायेगा आखिर सेठ ने 55000हजार में खरीदा था इसलिये पाॅच हजार कोई बडी रकम नही थी । सेठ जी ने दरोगा जी को भी फोन कर दिया दरोगा जी मारबल नाम का लेब्रा गायब है सारी सी0सी0टी0वी की फुटेज छान मारो कुत्ते के मिलते ही आपकी चाय-पानी कर दी जायेगी।दरोगा जी के मुहॅ में पानी आ गया पूरा पुलिस महकमा कुत्ते की खोज में लग गया पर मारबल को तो जैसे जमीन खा गयी या आसमान निगल गया कुत्ते की खोज में पुलिस के कुत्ते लग गये। रमन ने सड़क पर लगे कुत्ते के रंगीन पोस्टर देखे कुछ देर वो उसे देखता रहा और अचानक उसकी आॅखो में चमक जाग उठी वो त्रिवेणी घाट पर पहुचा उसकी आॅखे एक लडके को तलाश रही थी वो 6साल का अनाथ लडका था जो गुब्बारे बेच कर अपना पेट पाल रहा था उसने उसे बुलाया और पूछा वेटा आपका नाम क्या है उसने कहा छोटू रमन ने उसके एक थप्पड मारा और कहा तेरा नाम मारबल है छोटू समझदार था उसने सहमति में गर्दन हिलाई रमन ने उससे कहा मै तुझे एक जगह ले जाउगा वहाॅ भी यही कहना है । रमन उसे सेठरामदास के पास ले गया चैकीदार से बोला कि सेठ से कहो कि मारबल मिल गया है चैकीदार दौडा-दौडा सेठजी के पास गया और बोला सेठजी मारबल मिल गया सेठजी दौड कर आॅगन में आ गये देखा एक आदमी छोटे बच्चे के साथ खडा है सेठजी ने पूछा मारबल कहाॅ है रमन ने कहा सेठजी ये मारबल है सेठजी ने कहा क्यो मजाक करते हो ये तो आदमी का बच्चा है रमन ने कहा हाॅ सेठजी ये मारबल ही है आप अपने मारबल के लिये दो लीटर दूध लेते थे और खाने के लिये पैडिग्री ये मारबल घाट पर गुब्बारे बेच कर अपना पेट तीस-चालीस रूपये में भर लेता है इसके माॅ-वाप नही है मै लगातार एक महीने से इसे देख रहा हॅू मेहनती और लगनशील है आप इसमे अगर मारबल को देखेगे तो यह अपनी निष्ठा से आपको निराश नही करेगा।यह कर कर रमन चल दिया सेठ जी का परिवार ये नजार देख रहा था सेठजी की लडकी वोली पापा ये बच्चा कितना क्यूट है हम इसे अपने पास ही रखेगे ।सेठजी की मारबल की तलाश पूरी हो चुकी थी वो सहसा ये कह उठे ये मारबल की तलाश का अंत नही अपितु शुरूआत है।

Comments
Post a Comment