सेठ रामदास ने मारबल नाम का कुत्ता लेब्रा पाला नजर बचा कर मारबल धर से बाहर चला गया। सेठ का पूरा परिवार परेशान हो गया। घर के सारे सदस्यो और नौकर चाकरो का उसे ढूढने में लगा दिया। हर दिशा में हरेक नौकर भेेज दिये गये पर मारबल न मिला। सेठ जी प्रिंटर के पास उसका फोटो लेकर गये और इश्तहार में लिखवाया मारबल नाम का कुत्ता गायब है ढूढ कर लाने बाले को 5000हजार नकद ईनाम दिया जायेगा आखिर सेठ ने 55000हजार में खरीदा था इसलिये पाॅच हजार कोई बडी रकम नही थी । सेठ जी ने दरोगा जी को भी फोन कर दिया दरोगा जी मारबल नाम का लेब्रा गायब है सारी सी0सी0टी0वी की फुटेज छान मारो कुत्ते के मिलते ही आपकी चाय-पानी कर दी जायेगी।दरोगा जी के मुहॅ में पानी आ गया पूरा पुलिस महकमा कुत्ते की खोज में लग गया पर मारबल को तो जैसे जमीन खा गयी या आसमान निगल गया कुत्ते की खोज में पुलिस के कुत्ते लग गये। रमन ने सड़क पर लगे कुत्ते के रंगीन पोस्टर देखे कुछ देर वो उसे देखता रहा और अचानक उसकी आॅखो में चमक जाग उठी वो त्रिवेणी घाट पर पहुचा उसकी आॅखे एक लडके को तलाश रही थी वो 6साल का अनाथ लडका था जो गुब्बारे बेच कर अपना पेट प...